शोहरतगढ़-सिद्धार्थनगर/दिनाँक 20 अगस्त 2023
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विजय सूर्य बाल विद्या मंदिर बढ़नी में बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनको प्रोत्साहित किया
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा शोहरतगढ़ अंतर्गत दुधवनिया खुर्द ढ़ेकहरी बुजुर्ग बढ़नी में स्थित विजय सूर्य बाल विद्या मंदिर में आयोजित स्वागत-सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सर्वप्रथम सरस्वती माँ एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर इस कार्यक्रम का शुरुआत किया। तदोपरांत विधायक को मंच पर फूल माला व बैच लगाकर स्कूल प्रबंधक के तरफ से स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा राध-कृष्णजी की प्रतिमा देकर विधायक को सम्मानित किया गया। उसके बाद विधायक ने सबका अभिवादन स्वीकार कर बच्चों के बीच पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित कर उनको प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष फूलचंद अग्रहरी, प्रबंधक सूर्य लाल अग्रहरि, संरक्षक राजकिशोर चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रधानाचार्य, विजय अग्रहरि, प्रहलाद चौरसिया,जयप्रकाश, माया प्रसाद अग्रहरी,संजय अग्रहरी, अखिलेश चौधरी, बिरेंदर कुमार, आलोक कुमार,पंकज विश्वकर्मा, दशरथ यादव, सुश्री महिमा शुक्ला, श्रीमती मधु तिवारी , श्रीमती ललिता चौधरी,श्रीमती नीलम चौधरी सुरेंद्र सहित रामदास मौर्य,रवि अग्रवाल, संजय कसौधन, रमेश मणि त्रिपाठी,प्रदीप कमलापुरी, फूल सिंह यादव, महेश चंद्र वर्मा,हरीश वर्मा, अभिलाष मिश्रा, विनीत कमलापुरी, मनोज सोनी, विक्रांत सिंह, संतोष कुमार पासवान, मो० दानिश,सुनील अग्रहरी, राकेश जायसवाल,विवेक गुप्ता,भैरव प्रसाद, लालू चौरसिया एवं तमाम सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।
