Mon. Jul 27th, 2026

समृद्धि का संकल्प,सर्वांगीण विकास का सतत प्रयास! प्रदेश में आज न कर्फ्यू-न दंगा! सब कुछ चंगा

समृद्धि का संकल्प,सर्वांगीण विकास का सतत प्रयास! प्रदेश में आज न कर्फ्यू-न दंगा! सब कुछ चंगा

सपा के गढ़ मैनपुरी में गरजे सीएम योगी! मैनपुरी के नाम से पहले लोग घबराते थे

सीएम योगी ने मैनपुरी में 682 करोड़ की अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मैनपुरी में ₹682 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी, टूलकिट, निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन, लैपटॉप तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। सीएम योगी ने कहा कि आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण को नई गति प्रदान करने वाली ये परियोजनाएं मैनपुरी के समग्र विकास को नया आयाम देंगी।उन्होंने 19 लाभर्थियों को योजनाओं का लाभ सौंपा। सीएम ने मंच पर पहुंचकर कहा कि आज मुझे इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसी पावन धरा को मैं नमन करता हूं,उन्होंने कहा कि वे यहां करहल और मैनपुरी की जनता को 111 परियोजनाओं का उपहार देने आए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले लोग अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर भेजते थे। सपा के गुंडों ने प्रदेश में लोगों का जीना हराम कर रखा था। यही मैनपुरी में ही भाजपा नेता मदन चौहान की हत्या पेट्रोल पंप में घुसकर की गई थीं। हमने सरकार में आने के बाद ही प्रदेश को गुंडा माफिया से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। आज प्रदेश में न कफ्यूं है ना दंगा है,सब कुछ चंगा है। आज सभी त्योहार खुशी से मनाए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने अनुजेश का जिक्र करते हुए कहा कि करहल की योजनाओं की पैरोकारी करने के लिए अनुजेश मेरे पास लगातार आते हैं। सीएम ने कहा कि मैनपुरी के नाम से पहले लोग घबराते थे। यहां के युवकों को बाहर के जनपद में होटल में किराये पर रूम नहीं मिलता था। आज मैनपुरी का विकास हो रहा है। व्यापारी, युवा जहां जाता है उसे सम्मान मिलता है। सीएम ने पूर्व की सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश में पहचान का संकट उनहोंने खड़ा किया जिन्होंने बेटियों के सामने खौफ पैदा किया,यह आपके बीच के लोग ही थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा प्रदेश बीमार हो जाए! ऐसे कैसे हो सकता है। आज युवा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है,पूरे भारत की अर्थवस्था में अपना योगदान दे रहा है। इसीलिए प्रदेश देश की तीसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा मैनपुरी में लगातार विकास की योजनाएं चलती है सड़क, संग्रहालय, मंदिर आदि योजनाओं में लगातार काम हो रहे हैं। मंच से लोगों को संबंधित करते हुए सीएम योगी बोले, आज विकास की योजनाओं में पैसे को कोई कमी नहीं है। प्रदेश में बेटी बेखौफ होकर पढ़ रही है। यहां योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को मिल रहा है। किसानों के लिए हमने कोई भेदभाव नहीं किया।मैनपुरी की तारकशी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। आज किसानों को नलकूप के लिए फ्री बिजली मिल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाम न लेते हुए सपा मुखिया पर हमला बोला कि पहले वाले सीएम 12 बजे जागते थे, 2 बजे तैयार होते थे, 5 बजे जिम और 7 बजे मौज-मस्ती करते थे। पहले नौकरियां निकलती थीं तो सूची तैयार हो जाती थी। नेता बैग लेकर निकल पड़ते थे। अब ऐसा नहीं है, युवाओं को बिना पैसा दिए नौकरियां मिल रही है। अब उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बन चुका है। सपा को सिर्फ अपना परिवार पंसद है, जनता नहीं। इससे मैनपुरी पिछड़ेगा तो प्रदेश भी पिछड़ेगा। इसलिए आज हम जनपद में विकास की योजनाओं को का देने आए है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *