सिद्धार्थनगर/दिनांक 12.11.2020
सराहनीय कार्य साइबर/सर्विलांस क्राइम सेल जनपद सिद्धार्थनगर

साइबर/सर्विलांस क्राइम सेल द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से अज्ञात रूप से निकाले गये 1,50,000/- रुपये कराये वापस ।
जनपद सिद्धार्थनगर में साइबर क्राइम व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर/सर्विलांस क्राइम सेल जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 1,50,000/- रु0 को साइबर/सर्विलांस क्राइम सेल द्वारा कार्यवाही कर वापस कराया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
आवेदक द्वारा दिनांक 01.09.2020 को लिखित तहरीर दी गयी कि उनके बैंक खाता से दिनांक 24-08- 2020 से 26-08-2020 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये कुल रुपये 1,50,000/- अज्ञात तरीकों से निकाल लिए गये । जिसके सम्बन्ध में श्री राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर एवं सर्विलांस सेल को आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था । साइबर सेल एवं सर्विलांस सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 1,50,000/- रु0 शत-प्रतिशत धनराशि को वापस कराया गया । धनराशि को वापस पाकर पीड़ित प्रसन्न हैं, पीड़ित द्वारा सिद्धार्थनगर पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
*नाम पता आवेदक/पीड़ित:-* रामकुमार जायसवाल पुत्र राजाराम निवासी क़स्बा व थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर |
*धनराशि बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1- आरक्षी गुंजन कुमार सिंह,साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर |
2- आरक्षी अतुल कुमार चौबे, साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर।
3- आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर |
