Thu. Apr 16th, 2026

सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए सांसद पाल ने कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर: 05 अक्टूबर 2025

सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए सांसद पाल ने कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर: सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने आज कैंप कार्यालय पर अपने प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा और इसे सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान लोकसभा प्रभारी आईटी सेल इंजीनियर मनोज वर्मा ने जानकारी दी कि 29 अगस्त से 25 दिसंबर तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने हेतु अब तक पूरे लोकसभा क्षेत्र से 1,34,000 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। और पूरे प्रदेश में किसी भी लोकसभा से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने का एक रिकॉर्ड भी सिद्धार्थनगर के नाम है।

सांसद ने इस अवसर पर कहा कि यह संख्या इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति कितने उत्साहित और जागरूक हैं। सांसद खेल महोत्सव न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा, बल्कि समाज में एकता और ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित करेगा, बैठक में महोत्सव की कार्ययोजना,खेलों के आयोजन स्थल, प्रतिभागियों की सुविधा एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर इस महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।

उक्त समीक्षा बैठक में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डॉ अरुण प्रजापति जी, अजय उपाध्याय, जयवर्धन तिवारी, बबलू सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल, प्रिंस शर्मा, विजय सिंह, अमरिंदर प्रताप सिंह, पहलवान पांडेय, संजय दुबे, नर्वदेश्वर मणी, बृजेश मिश्रा, ध्रुव चतुर्वेदी, रामकेश गौड़, राकेश पांडेय, मुरारी सिंह, रिंकू पाल, अनूप सिंह, दिलीप तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *