सिद्धार्थनगर: 19 नवंबर 2025
सांसद जगदंबिका पाल ने कृषि विज्ञान केंद्र,सोहना में किसानों को किया संबोधित
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के हस्तानांतरण को सांसद जगदंबिका पाल ने बताया ऐतिहासिक
सिद्धार्थनगर:सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देशभर के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत किसानों को ₹18,000 करोड़ की किसान सम्मान राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किया है,इस दौरान पीएम मोदी ने दक्षिण भारत में प्राकृतिक समिट 2025 का कोयंबटूर (तमिलनाडु) से दोपहर एक बजे भव्य उद्घाटन भी किया।
इसी अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को संबोधित किया! सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अब तक योजना की 20 किश्तों के माध्यम से ₹3 लाख 90 हजार करोड़ से अधिक राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिला है।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ.ओम प्रकाश, डॉ.एस.एन. सिंह, डॉ. मारकंडेय सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, श्रीमती नीलम सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी सहित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की, आज का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों में योजना को लेकर अत्यंत उत्साह एवं संतोष देखा गया।
इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडे, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, अमरनाथ सिंह, दिनेश सिंह, आज़ाद सिंह, माधव सोनी (प्रधान), अभय सिंह, अमित पांडे, जगलाल, सियाराम मौर्य, दिनेश सोनी, मानिक राम चौधरी, हृदय राम चौहान, राजकुमार उर्फ चिनकू यादव के अलावा भारी संख्या में सम्मानित किसान,सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

