Sun. Nov 1st, 2026

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में बृहद विधिक मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में बृहद विधिक मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों, जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जनजाति हेतु उक्त मेगा शिविर में सम्मिलित लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना एवं त्वरित परामर्श उपलब्ध कराना है

जनपद सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 01-11-2026 को लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम मे जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के आदेशानुसार आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में समय 09:00 बजे से बृहद विधिक मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविन्द राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पाण्डेय के साथ मोहम्मद रफी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या प्रथम, त्रिभुवन नाथ विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी० द्वितीय, सतीश कुमार त्रिपाठी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बाहय न्यायालय बांसी,अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अरुण कुमार-चतुर्थ सिविल जज सी०डि०,शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वकील सिविल जज सी०डि०/एफ०टी०सी०, श्रीमती प्रियंवदा प्रियदर्शिनी सिविल जज जू०डि० नौगढ़,उदयन कुमार गौतम सिविल जज जू०डि० डुमरियागंज, धमेंन्द्र कुमार भारती सिविल जज जू०डि० बांसी,शिवेन्द्र शर्मा अपर सिविल जज जू०डि० कक्ष सं०2, आदेश कुमार श्रीवास्तव अपर सिविल जज जू०डि० कक्ष सं०1,श्रेय कुमार वर्मा सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी० प्रथम, बलराम सिंह मुख्य विकास अधिकारी, दिव्य प्रकाश शुक्ल अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोशिएशन,अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल,अशोक कुमार असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, एह‌मेशामुददीन असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों, जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांग बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनायें प्रचलित है या विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों व कर्तव्यों के अन्तर्गत आती है, उन्हें प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के अनुरूप उक्त मेगा शिविर में सम्मिलित लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाना एवं त्वरित परामर्श उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में दौरान दिव्यांगजनों को कान की मशीन, पांच दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेवल कम्प्यूटर कोर्स के छात्रों को ओ-लेवल सर्टिफिकेट,तहसील नौगढ, बांसी, इटवा के स्वामित्व (घरौनी) योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, माननीय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र (सांकेतिक चेक), समाज कल्याण विभाग के वृद्धापेंशन लाभार्थियों को प्रणाम पत्र, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निर्गत ऋण योजना का प्रमाण पत्र, तहसील शोहरतगढ़ के आपदा बाढ़ राहत का प्रमाण पत्र, डूडा विभाग के लाभार्थियों को पी0एम0 स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मत्स्य विभाग के मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, निषाद राज वोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष-कोर्स मोपेड विथ आइस बॉक्स योजना सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु प्रमाण पत्र वितरित किया गया।उक्त आशय की जानकारी शैलेन्द्र नाथ सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *