सिद्धार्थनगर 28 जनवरी 2026
सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री योगी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी ने 1052 करोड़ की लागत की 229 परियोजनाओ का किया लोकार्पण व शिलान्यास
विकाश को धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर नहीं बाटा जा सकता-सीएम योगी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री श्रमसेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,नेता प्रतिपक्ष/ विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून,सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान,आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आयुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया,इसके पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा स्वागत गीत, शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ ने मैत्री का सन्देश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध की पावन धरा को नमन करते हुए जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया। मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की आकस्मिक मृत्यु पर उनको श्रद्धांजलि दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यह जनपद राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर सिद्धार्थनगर बना। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। सत्य व ज्ञान की खोज में गया जाकर साधना की। ज्ञान प्राप्त होने के बाद पहला उपदेश सारनाथ में दिया,बुद्धं शरणमं गच्छामि का आह्वान किया,मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शक्ति शत्रुओ के हाथ में आयेगा तो विनाश होगा और देवताओं के हाथ में आयेगा तो उत्थान होगा। यही कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। 1052 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात आज जनपदवासियों को प्राप्त हो रही है। यहां के अन्नदाता किसानो को फसलों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। आज बारिश हो रही है ऐसे में यह बारिश अन्नददाता किसानों के लिए अमृत के समान है। सीएम योगी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ की जनता को परिवार मानकर उनके विकास के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। मानव जीवन मिला है, एक दूसरे के साथ मिलकर रहे तथा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जनपद के लोगो के इलाज के लिए मडिकल कालेज का निर्माण कराया गया,नर्सिंग कालेज का संचालन हो रहा है। मेडिकल छात्रावास व आडीटोरियम निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। हर पात्र गरीब व्यक्ति को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, का लाभ मिल रहा है। मनरेगा में पहले 100 दिन का रोजगार की गारन्टी थी अब जीरामजी योजना में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार नही मिलने पर मुआबजा उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।
महोत्सव के आयोजन से पहले स्थानीय कलाकारेां की प्रतिस्पर्धा, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित हो। उच्छे कलाकारों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराकर उनको सम्मानित किया जाये। सड़क पुल, सिंचाई, मेडिकल छात्रावास व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। निरन्तर सभी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसानों द्वारा दो फसल के बाद तीसरे फसल का उत्पादन किया जा रहा है। उपद्रव से उत्सव की ओर यह प्रदेश अग्रसारित है। उसको बनाये रखना है,मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति को हृदय से बधाई दी।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सिद्धार्थनगर महोत्सव में आने के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। सांसद पाल ने कहा कि बारिश होने के बाद भी मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर महोत्सव में उपस्थित हुए इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। 2017 से पहले जनपद की पहचान बाढ़ बीमारी से होती थी। लेकिन 2017 के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद जनपद की पहचान काला नमक चावल,एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर ब्रह्मोस मिसाइल एवं हाइवे से हो रही है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जो एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से पहचान दिलाने का काम किया है। जनपद में बाढ़ आने पर मुख्यमंत्री लखनऊ में न रहकर जनपद में पहुॅचकर नाव के माध्यम से गांवों में पहुॅचने का कार्य किया। जापानी इंसेफलाटिस बुखार से प्रदेश को मुक्त कराने का काम किया। अयोध्या, मथुरा, काशी बौद्ध सर्किट का विकास कार्य कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का ससंकल्प है देश को आत्मनिर्भर बनाना। अब हमारा देश उपभोक्ता नही नियोक्ता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुआ है। उ0प्र0 माफिया एवं अपराध मुक्त हुआ है। सांसद ने पूरे जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया।
नेता प्रतिपक्ष/विधाायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में उद्योग स्थापित कर लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाये जाने के लिए कहा। जनपद में आने के लिए मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ का सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के उद्घाटन के अवसर पर समय देने के लिए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना की गयी। जिससे जनपद के लोगो को चिकित्सा सुविधा मिल रही है। जनपद का कालानमक चावल ओडीओपी में शामिल किया जिसकी खुशबू पूरे देश में फैल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण कराया गया है। जहां पर पूरे विश्व के लोग दर्शन करने आ रहे है।
मुख्यमंत्री ने आज 1052 करोड़ की लागत की 229 परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जनपद में 04 सेतु का निर्माण कार्य हो रहा है। विधायक द्वारा 01 सेतु निर्माण के साथ बाईपास निर्माण की मांग की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा शिशुओ को अन्न प्रासन कराया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधिगण द्वारा भगवान श्रीराम का मन्दिर तथा आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा भगवान गौतम बुद्ध का प्रतीकात्मक अस्थि कलश भेट किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष को- आपरेटिव बैंक विक्रम सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग महेश शुक्ला, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

