प्रकाश नाथ/कांग्रेस पार्टी
सिद्धार्थ नगर जिले के मुख्य सिद्धार्थ चौक पर आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पुतला दहन कर विरोध जताया गया

सिद्धार्थ नगर जिले के मुख्य सिद्धार्थ चौक पर आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पुतला दहन कर विरोध जताया गया।आज दोपहर 11 बजे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय निवर्तमान प्रवक्ता अनिल सिंह पूर्व प्रत्याशी कैलाश पंछी देवेंद्र कुमार गुड्डू जुबेर खान, मशहूर अली योगेश मिश्रा सोनू त्रिपाठी पंकज चतुर्वेदी राजेश चौधरी अकरम अली सिद्दीकी सुदामा प्रसाद रितेश तिवारीआदि लोगो की मौजूदगी में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध जताया।
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि हम लोग पहले चीन से फैली महामारी से जूझ रहे थे अब अचानक चीन ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए हमारे सीमा के अंदर घुसकर हमारे सैनिको को धोखे से मारने का दुस्साहस किया हमारे निर्दोष २0 सैनिकों को छुपकर हमले में मारा।जिसको हम भारतीय कभी भूल नहीं पाएंगे, अनिल सिंह अनु कैलाश पंछी ने संयुक्त रूप से कहा कि अब वक्त आ गया है अब चीन का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ,समस्त हिंदुस्तान वासियों को तभी सुकून मिलेगा जब एक के बदले 10 सर काटे जाएंगे ,और ईट का जवाब पत्थर से दिया जाए, वक्त आ गया है, कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनियों को उनकी औकात दिखा दे। सारे हिंदुस्तान के लोग देश के साथ खड़े,,रहकर 2 मिनट का मौन रखकर भारतीय वीर सपूत शहीद हुए योद्धाओं के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया,,
