UPCM उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में नेक्स्ट जेन GST पर पत्रकार वार्ता की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने यह जोदीपावली का उपहार दिया है, इसका सर्वाधिक लाभ #उत्तरप्रदेश को प्राप्त होगा। हमारे हस्तशिल्पियों/कारीगरों के जो भी प्रोडक्ट होंगे, उन पर अब GST की दर केवल 5% होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने वाले व्यापारी को ₹10 लाख का सुरक्षा बीमा का कवर भी दिया है। सीएम योगी ने कहा कि GST में 4 स्लैब की बजाय, अब 2 स्लैब देने का परिणाम यह होगा कि सामान्य घरेलू उपभोक्ता वस्तुओं की खपत बढ़ेगी, मार्केट में लोगों का विश्वास होगा, प्रोडक्शन ज्यादा होगा और लोगों का व्यापार बढ़ेगा…