सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया
लखनऊ। सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, व्यापारी और उद्योगों सहित प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।आज ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन एवं डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में सुचारू एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुविधा, विश्वास और विकास की रोशनी पहुंचाने हेतु संकल्पबद्ध है।

