Sun. Feb 15th, 2026

सीएम योगी ने “मिशन शक्ति -5.0 नारी सुरक्षा” को समर्पित थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का किया उद्धाटन

लखनऊ: 20 सितंबर 2025

सीएम योगी ने “मिशन शक्ति -5.0 नारी सुरक्षा” को समर्पित थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का किया उद्धाटन

आज लोक भवन, लखनऊ में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ (22 सितंबर-24 दिसंबर, 2025) के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वस्थ नारी’ से ‘सशक्त परिवार’ बनता है, ‘सशक्त परिवार’ से ‘समृद्ध समाज’ बनता है। समाज समृद्ध होता है तो राष्ट्र को सशक्त होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *