सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज,एक तरफ बेटियों को भड़का रहे और उनके प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में मछली का दावत उड़ा रहे
सीएम योगी ने कहा वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले हुए हैं नेता प्रतिपक्ष
रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लाभार्थी वर्ग को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वे बेटियों को भड़का रहे और वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का नाम लिये बगैर कहा कि वे अयोध्या में मछली की दावत उड़ा रहे हैं।दरअसल, राहुल गांधी ने पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कहा था कि ‘प्रधानमंत्री मोदी ने लड़कों के बारे में कुछ नहीं कहा और केवल लड़कियों द्वारा गाली दिए जाने को ‘कल्चरल शाक’ (सांस्कृतिक झटका) ‘बताया था। जबकि रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निषाद समाज के एक कार्यक्रम में सावन में मछली खाने को लेकर विवाद उठा है।
मुख्यमंत्री ने शहर में राणा बेनी माधव सभागार का लोकार्पण करने के साथ 879 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का उदाहरण देकर किया प्रहार। 879 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद फीरोज गांधी डिग्री कालेज में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के वर्तमान क्रियाकलापों पर तंज कसा।
सीएम योगी ने कहा कि, राहुल गांधी वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले हैं, बेटियों को भड़का रहे हैं। देश में घूम-घूमकर बच्चियों से कहते हैं कि मनु स्मृति से बाहर निकलो। उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या की हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के बाद मछली की दावत उड़ाते हैं। कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। इसी को कहते है कि! “मन में राम बगल में छूरी” सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस राम के अस्तित्व को ही नकारती रही, सपा ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन से विधायकों को रोकने का कार्य किया है। ऐसे में हम सनातनी कहते हैं कि….
“जाके प्रिय न राम-बैदेही। तजिये ताहि,कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही”
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की परंपरा मनु स्मृति से है, राहुल गांधी मानें या न मानें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बेटियों को भड़काने का काम न करें। सीएम योगी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि काल गणना आपके नाना परनाना और दादी ने नहीं दिया। मनु को जानना हो तो अथर्ववेद, शतपथ और मत्स्य पुराण पढ़िए। जंतर-मंतर में एक बेटी ने पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बाद में वही बेटी माफी मांगती है, उसके मां-बाप ने स्वीकार किया कि बेटी से गलती हुई है। स्वर्गीय राजीव ने कहा था कि एक रुपया भेजता हूं, नीचे 15 पैसा पहुंचता है। बाकी 85 पैसा कौन खाता था, यह 85 प्रतिशत खाने वाले कांग्रेसी और समाजवादी पार्टी के लोग थे।
26 अगस्त को माताओं के लिए होगा बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में दो दिन पहले सरकार 26 तारीख को माताओं के लिए बड़ी योजना की घोषणा करेगी। उन्होंने रसोइयों, शिक्षामित्रों आदि के बारे में सरकार के किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।श्रोत विज्ञप्ति।

