Sun. Oct 11th, 2026

निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासकों का कार्यकाल छः माह और बढ़ाने की मांग- प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे

निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासकों का कार्यकाल छः माह और बढ़ाने की मांग- प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे

ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,मुख्य सचिव समेत पंचायतीराज मंत्री को भेजा ज्ञापन

कानपुर से News17 india संवाददाता दिनेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट…

लखनऊ। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद अब कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठने लगी है। ग्राम पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पंचायतीराज मंत्री और शासन के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। ग्राम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने बताया कि- ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान प्रशासकों की नियुक्ति 25 मई 2026 से हुई है। यदि छः माह की अवधि पूरी होने के बाद भी पंचायत चुनाव कराना संभव न हो तो इन्हीं प्रशासकों का कार्यकाल 6महीने और बढ़ाया जाए।प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा संगठन ने मांग की है कि विकास कार्यों के लिए नियमों की जटिलता कम की जाए ताकि विकास युद्ध स्तर पर हो सके। मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतानों को शीघ्र कराया जाए और प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों तथा एडीओ ‘पंचायत’ को प्रशासकों का सहयोग करने के निर्देश दिए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,मुख्य सचिव, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर और अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *