ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर/नवापार-18-06/020
सोनौली गोरखपुर मार्ग से सटे जनपद के महावनखोर से नवापार गाँव के पास दिखा मगरमच्छ लोगो में भय
आज सौनौली गोरखपुर मार्ग से सटे जनपद गोरखपुर के पास महावनखोर से नवापर ग्राम के पास में आज मगरमच्छ दिखा,लोगो के अंदर भय का माहौल है।
ग्राम निवासी आदर्श वर्धन पाठक का कहना है कि ये मगरमच्छ रात में ही आया होगा। यहाँ नहर या तालाब भी नही है। गाँव वालों ने
वन विभाग की टीम को दी जानकारी।
सुचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम द्वारा पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया है। मगरमच्छ के पकडे जाने के बाद गाँव वालो ने ली राहत की सांस।
