Sat. May 2nd, 2026

बिरती गाव में पंचायत भवन का विधि विधान से किया गया शिलान्यास

गोला/गोरखपुर

बिरती गाव में पंचायत भवन का विधि विधान से किया गया शिलान्यास

गोला/गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र के बिरती गांव में पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया।सोमवार को विधायक बांसगांव विमलेश पासवान द्वारा विधि विधान के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिलान्यास किया गया। इस पंचायत भवन के शिलान्यास से ग्रामीणों में काफी खुशी है। पंचायत भवन के लिए जमीन बिरती गांव के निषाद वर्ग के लोगों द्वारा दिया गया ।ग्राम प्रधान अतुल सिंह द्वारा बताया गया कि यहां पर सरकारी कोई जमीन न होने के कारण पंचायत भवन बन नही पा रहा था। यहां के निषाद परिवार द्वारा जमीन मिलने के साथ ही विधायक डॉ. विमलेश पासवान द्वारा शिलान्यास किया गया है । विधायक ड़ा विमलेश पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा इस पंचायत भवन के निर्माण के लिए कुल 21 लाख 72 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं जिसमें 17 लाख 46 हजार विभाग के द्वारा एवं 4.25 लाख मनरेगा के द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत अजयकुमार सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष जानीपुर राजन सिंह अतुल सिंह प्रधान संतोष चंद राजाराम दुबे भास्कर राय भोला शंकर राय इंद्रसेन राय राधे निषाद सुदामा निषाद गुलाब निषाद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post