Fri. May 22nd, 2026

हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

सिद्धार्थनगर। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार थाना जोगिया उदयपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 धारा 109 (1), 351 (3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सब्बीर हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी करौदा मसिना टोला करनहा, जनपद सिद्धार्थनगर को जोगमाया बंधे के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा एवं एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जनार्दन यादव, उपनिरीक्षक अवधेश यादव तथा मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *