थाना इटवा,सिद्धार्थनगर: दिनांक 15 जनवरी 2026
₹25,000/- के ईनामिया वांछित अभियुक्त को एसओजी व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
जनपदीय एसओजी व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र इटवा से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के मामले में वांछित ₹25,000/- के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया! अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (चोरी का) बरामद किया गया
दिनांक 09/10.08.2025 की रात्रि में राहुल कुमार पाठक पुत्र श्रीहरी प्रकाश पाठक निवासी सहदेईया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के घर कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर के पीछे से छत के रास्ते घर मे घुस कर आलमारी बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर एक अदद् लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर P8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा 06 अदद कारतूस व 02 अदद मोबाइल और कुछ नगद रुपये चोरी कर लिये थे जिसके संबंध मे थाना इटवा पर दिनांक 10.08.2025 को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें पूर्व में 01 अभियुक्त शिवराम यादव पुत्र नामी यादव निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा को गिरफ्तार किया गया था। उसका दूसरा साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय जो पिछले से 04 माह से फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 14.01.2026 को जनपदीय एसओजी व थाना इटवा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस में वांछित ₹25,000/-के ईनामिया अभियुक्त को रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा को इटवा-बांसी मार्ग पर खरदेवरी भट्टे के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया,गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस मे आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गये अभियुक्त ने बताया गया कि मैं तथा मेरे गांव का शिवराम यादव पुत्र नामी यादव ने मिलकर दिनांक 09/10.08.2025 की रात में ग्राम सहदेईया के एक घर में चोरी किये थे, उसी चोरी में एक रिवाल्वर, कारतूस, दो मोबाईल फोन व कुछ रुपया मिला था। जिसमे से एक मोबाईल फोन व रिवाल्वर तथा रुपया मेरा साथी शिवराम यादव ने ले लिया तथा मुछे यह मोबाईल फोन व कुछ रुपया हिस्सा मिला था वह रुपये खर्च हो गये तथा यह मोबाईल अपने पास रखा था आज बेचने के लिये यहां पर खड़ा होकर ग्राहक का इन्तजार कर रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-रविन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा,उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी, उ0नि0 नागेन्द्र सिंह,राजेन्द्र प्रसाद थाना इटवा,आरक्षी रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, जनार्दन प्रजापति एसओजी टीम,आरक्षी नरेन्द्र देव चौहान, रविश यादव थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर की सराहनीय भूमिका रही।

