Thu. Apr 16th, 2026

₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से छः सड़कों का होगा निर्माण एवं लेपन कार्य- श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर: 02 अप्रैल 2026

₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से छः सड़कों का होगा निर्माण एवं लेपन कार्य- श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर: त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है,कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ₹4 करोड़ 91 लाख 82 हजार की लागत से छः सड़कों के निर्माण एवं लेपन कार्य को शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

विधायक ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया।उन्होंने बताया कि ब्लॉक लोटन में ग्राम ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड से बरगदवा धरनिहवा प्राथमिक विद्यालय तक लेपन कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा तेतरी सोहास लोटन मार्ग पर ग्राम सभा करूआवल से टोला लोधडीह तक लेपन कार्य होगा। बनियाडीह चौराहा नेतवर से ऐकडेगवा पीडब्ल्यूडी रोड पर श्रीराम के घर से सियाराम के बाग तक सड़क का लेपन किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि इसी क्रम में सियराराम पुल से बंधा होते हुए छितरापार तक शून्य से लेपन कार्य कराया जाएगा। वहीं चुरिहारी कुआहाटा पिच सड़क से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए महुलानी गांव तक शून्य से लेपन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त लोटन ब्लॉक के तुरकौलिया से लोहरौली तक शून्य से लेपन कार्य भी स्वीकृत हुआ है।

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *