Tue. Jul 7th, 2026

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही

सिद्धार्थनगर-दिनांक 03-11-2020

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवम मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02-11-2020 को पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही ।

दिनांक 02-11-2020 को जनपद सिद्धार्थनगर के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन /अवैध शराब/ संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष द्वारा एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 287 वाहनों से 251900/ रु0 समन शुल्क वसूल किया गया ।

01- कल दिनांक 02-10-2020 को जनपदीय पुलिसबल द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही में जनपद के भिन्न-भिन्न थानों द्वारा 5 अभियुक्तों के पास से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

02- थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त बाबू लाल पुत्र गोराबिया निवासी जंगल जोगिया बारी थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज के पास से 01 अदद कट्टा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0132/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

03- थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त नन्हे करवल पुत्र बुलावी सा0 मधवापुर वर्तमान निवासी फुलवरिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज के पास से 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0134/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्र)

Related Post