Thu. Aug 6th, 2026

अपर-जिलाधिकारी ने नगर निकायों के समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश! गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

अपर-जिलाधिकारी ने नगर निकायों के समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश! गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

सिद्धार्थनगर। अपर-जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय में नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान अपर- जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम सहित अन्य विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।

अपर-जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने वंदन योजना के तहत अवस्थापना सुविधाओं के लिए स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा संरक्षण योजना के अंतर्गत चल रहे सौंदर्याकरण कार्यों को भी समय से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए सीवरेज एवं जल निकासी से जुड़े नाला निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए! ताकि वर्षा के दौरान नगर क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की समस्या उत्पन्न न हो।

अपर-जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव सहित जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा कर नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *