Fri. Apr 17th, 2026

अलीगंज पीजी कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर हुई परिचर्चा: छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला

लखनऊ: 13 अप्रैल 2026

अलीगंज पीजी कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर हुई परिचर्चा: छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला

लखनऊ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के साथ संयुक्त रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इग्नू के वरिष्ठ निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि और निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा विशिष्ट अतिथि रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई ने की। प्रो. बिश्नोई ने कहा, “प्रधानमंत्री के विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए नारी सशक्तिकरण आवश्यक है।” परिचर्चा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तेजस्विनी चक्रवर्ती ने अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इग्नू की छात्रा नेहा सिंह तथा महाविद्यालय की कोमल शुक्ला, साक्षी बाजपेयी, अदिति शुक्ला, रिम्सा कुरैशी और वर्षा वर्मा ने भी विचार रखे। इग्नू समन्वयक डॉ. विशाल प्रताप सिंह ने अधिनियम के प्रावधानों को विस्तार से समझाया।

डॉ. अनामिका सिन्हा ने कहा,“नारी प्रतिभा और शौर्य का प्रतिबिंब है। जिस दिन नारी नीति नियामक बनेगी, उसी दिन भारत सही मायनों में विकसित बनेगा।” प्रो. संजय बरनवाल, डॉ. रोशनी सिंह, डॉ. हेमलता पांडे तथा डॉ. भास्कर शर्मा ने भी विषय पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, “प्राचीनकाल से ही हमारे देश में नारी का सम्मान होता रहा है। नीतियों के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए। ”कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भास्कर शर्मा ने किया। परिचर्चा के बाद छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मानव श्रृंखला बनाई। इसका संयोजन ले0.प्रतिमा शर्मा ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *