सिद्धार्थनगर 22 फरवरी 2023
आई0जी0आर0एस0 निस्तारण में रुचि न लेने वाले (11) विभागाध्यक्षों के प्रति जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी
“जिलाधिकारी संजीव रंजन ने(11)अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा उनका वेतन वाधित करने का दिया निर्देश”
सिद्धार्थनगर। जनपद में वेतन बाधित करने का निर्देश दिया द्वारा प्राप्त शिकायतो के निस्तारण में रूचि न लेने वाले 11 विभागाध्यक्षो पर जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया है कि आई0जी0आर0एस0 द्वारा प्राप्त शिकायतो का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जन शिकायतों/सन्दर्भो के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही/शिथिलता बरतने के कारण 11 अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा उनका वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया है।
