सिद्धार्थनगर 28 दिसम्बर 2020
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति,राजकीय धान क्रय केन्द्र वासाचक, तहसील डुमरियागंज तथा धान क्रय केन्द्र मनिकगंज तहसील डुमरियागंज का किया निरीक्षण

जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा साधन सहकारी समिति,राजकीय धान क्रय केन्द्र वासाचक, तहसील डुमरियागंज तथा धान क्रय केन्द्र मनिकगंज तहसील डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया।
.निरीक्षण के दौरान जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल अनिल कुमार सागर द्वारा गोदाम के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा क्रय किये गये धान का किसानों को भुगतान का निर्देश दिया गया। क्रय किये गये धान को मिल मालिकों से सम्पर्क कर राइस मिलों पर पहुॅचाने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात जनपद के नोडल आफिसर/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अनिल कुमार सागर द्वारा जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा के साथ मायाराम राइस मिल, रगड़गंज, इटवा का निरीक्षण किया, जिसका स्टोरेज क्षमता 04 टन है। जिसका 14 धान क्रय केन्द्रों से अनुबन्ध है। मिल प्रबन्धक को निर्देश दिया कि क्रय के्रन्द्र से धान लाकर उसका चावल बनाकर एफ0सी0आई0 गोदाम में भेजना सुनिश्चित करे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)