Wed. Apr 29th, 2026

तहसील समाधान दिवस इटवा में डीएम ने सुनी जनता की शिकायत! 26 शिकायतें में 05 का मौके पर निस्तारण

तहसील समाधान दिवस इटवा में डीएम ने सुनी जनता की शिकायत! 26 शिकायतें में 05 का मौके पर निस्तारण

सिद्धार्थनगर। तहसील इटवा में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस के दौरान राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति सहित अन्य विभागों की शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी द्वारा तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक ने की।

जिलाधिकारी ने पूर्व समाधान दिवस की शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और आवश्यकतानुसार जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि संबंधी विवादों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही आईजीआरएस एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की उपस्थिति में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।डीएम ने कानूनगो और लेखपालों को भूमि संपत्ति व विवाद रजिस्टर तैयार रखने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी विभाग का मामला लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में कुल प्राप्त शिकायतों में राजस्व-13, पुलिस-5, विकास-2, विद्युत-3, चकबंदी-1, पूर्ति 1 व समाज कल्याण-1 शामिल रहीं। मौके पर राजस्व के 4 व समाज कल्याण का 1 मामला निस्तारित किया गया। शेष प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, तहसीलदार इटवा सहित संबंधित थानों के प्रभारी, खंड विकास अधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *