Sun. Feb 2nd, 2025

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिलौली का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर 25 सितम्बर 2022

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिलौली का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिलौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण काउन्टर, एक्स-रे कक्ष, ओ0पी0डी0 पैथालॉजी कक्ष, शौचालय को देखा। शौचालय की खराब स्थिति को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तीमारदारो से वार्ता की गयी। वार्ता के उपरान्त उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले लोगो को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Related Post

You Missed