Mon. Apr 27th, 2026

एक अदद कट्टा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर-दिनांक 19-10-2020

एक अदद कट्टा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

एक अदद कट्टा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल (हीरो होण्डा स्पेलण्डर) के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश, श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक व राणा महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.10.2020 को मुखबीर की सूचना पर परसौना बन्धे पर उ.नि. विक्रम अजीत राय मय पुलिस बल व SSB टीम के साथ संदिग्ध/वाहन व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बानगंगा की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया, पास आने पर उक्त व्यक्ति को मोटरसाइकिल (हीरो होण्डा स्पेलण्डर) के साथ पकड़ लिया गया । नाम-पता पूछने पर अपना नाम उपेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ बब्बू पुत्र सूर्यलाल विश्वकर्मा ग्राम सिकौथा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर बताया । उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो पहने पैन्ट के दाहिने तरफ खोसा हुआ एक अदद कट्टा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । तथा गाड़ी संख्या UP41C1762 हीरो होण्डा स्पेण्डर के सम्बन्ध मे कागजात मांगा गया तो बताया कि साहब कठेला क्षेत्र से चोरी किया था और नेपाल बेचने के लिये ले जा रहा था कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 268/2020 धारा 41/411 व मु.अ.सं. 269/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया ।

*बरामदगी का विवरण-*
1-एक अदद कट्टा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
2-हीरो होण्डा स्पेलण्डर संख्या UP41C1762 ।

*अभियुक्त का विवरण-*
1-उपेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ बब्बू पुत्र सूर्यलाल विश्वकर्मा ग्राम सिकौथा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ.नि. विक्रम अजीत राय चौकी प्रभारी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
2. हे.का. उमेश यादव चौकी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
3. हे.का. इन्द्रदेव चौबे चौकी खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर

*SSB टीम का विवरण-*
1. भूपेन्द्र कुमार सिंह BOP खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
2. हे.का. प्रदीप यादव BOP खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
3. का. अमित कुमार BOP खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
4. का. जगदीश प्रसाद BOP खुनुवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post