Sun. Apr 26th, 2026

एसओजी/सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में 02 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 मार्च 2026

एसओजी/सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में 02 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली

अभियुक्तगण के कब्जे से छिनी गई इनोवा कार, एक अदद् अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद् खोखा कारतूस बरामद 315 बोर तथा दो अदद् एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन व ₹2350/- नगद बरामद

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर, शोहरतगढ़ व बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान प्रचलित है । इसी के क्रम मे दिनांक 12/13.03.2026 की रात्रि मिथिलेश कुमार राय प्रभारी SOG मय टीम व थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा साड़ी तिराहा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार तेज गति से आती दिखाई दी । पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन न रोकते हुए डिवाइडर से टकराकर शोहरतगढ़ की ओर भागने लगा। उक्त वाहन में बदमाश होने के संदेह पर सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष एवं अधिकारीगण को दी गई,आगे से नवीन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ मय टीम व अभय सिंह, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मय टीम तथा पीछे से मिथिलेश कुमार राय, प्रभारी SOG मय टीम व थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई,घेराबंदी के दौरान सनई–शोहरतगढ़ मार्ग पर ग्राम पतसिया के पास समय लगभग 02:45 बजे पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई,मुठभेड़ के दौरान बदमाश इनोवा वाहन से उतरकर भागने लगे तथा अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली SOG टीम की गाड़ी पर लगी, जबकि पुलिस टीम सुरक्षित रही । पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा एक अन्य अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस तमंचे के अंदर बरामद हुआ है। उक्त मुठभेड़ के संबंध में थाना जोगिया उदयपुर पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा-109(1), 3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त इनोवा कार को दिनांक 22.02.2026 को नौगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बुक कराकर ले जाना तथा रास्ते में थाना थावे (जनपद गोपालगंज, बिहार) के पास ड्राइवर को नशीला पदार्थ पिलाकर वाहन लेकर फरार हो जाना स्वीकार किया गया। इस संबंध में वादी नागेंद्र गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता निवासी शिवपुरी कॉलोनी, शास्त्री नगर थाना कोतवाली नौगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र लगभग 35 वर्ष की तहरीर पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 123/303(2) BNS थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पर अभियोग पंजीकृत था, जिसका इस कार्यवाही से सफल अनावरण हुआ है । अभियुक्तों द्वारा आज वाहन की नंबर प्लेट हटाकर नेपाल की ओर तस्करी करने की योजना बनाई गई थी,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

अभियुक्त के पास बरामदगी का विवरण-
01.बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार,एक अदद् अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद् अदद् जिन्दा कारतूस,एक अदद् खोखा कारतूस,एक अदद् खोखा कारतूस तमंचे के अंदर,दो अदद् एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन, ₹2350 नगद बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
01) घायल अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र रामनरेश सिंह, निवासी ग्राम भरतपुर थाना महुआ जिला वैशाली राज्य बिहार उम्र 27 वर्ष।

02) विजय सिंह पुत्र रामजी सिंह, निवासी ग्राम आमी थाना अवतार नगर जिला सारण (छपरा) राज्य बिहार उम्र 36 वर्ष ।

अभियुक्त अंकित कुमार का आपराधिक इतिहास-
01) मु0अ0सं0 12/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम, जीआरपी देवरिया।

02) मु0अ0सं0 108/2018 धारा 21,22,8 NDPS Act जीआरपी गोरखपुर।

03) मु0अ0सं0 धारा 34,401,41,411,413 भा0द0वि0 जीआरपी गोरखपुर।

04) मु0अ0सं0 45/2026 धारा 123/303(2) बीएनएस थाना व जनपद सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *