Fri. Aug 14th, 2026

एसडीएम डुमरियागंज एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने डायलिसिस व अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

एसडीएम डुमरियागंज व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने डायलिसिस व अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

संयुक्त टीम द्वारा अभिलेखों और मानकों की हुई जांच के दौरान कई संचालक शटर गिराकर भागे

संयुक्त टीम ने संबंधित पक्ष को नोटिस तामील कराते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

श्रोत विज्ञप्ति।

सिद्धार्थनगर: शाहपुर/भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र में बुधवार को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निजी अस्पतालों, क्लिनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अल-हयात हॉस्पिटल परिसर में संचालित डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेखों में खामियां मिलने पर दोनों को सील कर दिया गया।डुमरियागंज के एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. राम किशोर प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की। इस दौरान संस्थानों के पंजीकरण, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक अभिलेख, उपकरण और शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। भनक लगते ही कई संचालक संस्थानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए। बंद मिले संस्थानों पर टीम ने नोटिस चस्पा कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं टीम द्वारा की गई कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीएचसी बेवा अधीक्षक डॉ. राम किशोर प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में संचालित सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की जा रही है। पंजीकरण, स्टाफ, अभिलेख और उपलब्ध सुविधाओं का मानकों के अनुसार परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।संचालित डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित अभिलेख सही नहीं पाए गए। संयुक्त टीम ने मौके पर ही दोनों सेंटरों को सील कर दिया। संबंधित पक्ष को नोटिस तामील कराते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जांच के दौरान सिद्दीकी क्लीनिक बेंवा, जनता पैथोलॉजी बेवा और मॉडर्न हॉस्पिटल बेंवा बंद मिले। इन सभी संस्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया। इसी तरह जनता पैथोलॉजी, सफा कॉलोनी डुमरियागंज भी बंद मिला,जहां टीम ने नोटिस लगाया। संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान सिदरा डायग्नोस्टिक सेंटर बैदौला गढ़ में आवश्यक अभिलेख और व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। टीम ने नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फैज क्लीनिक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर डुमरियागंज में भी कमियां मिलने पर संचालक को कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *