Sat. Jun 13th, 2026

एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उसका बाजार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार..

जनपद सिद्धार्थनगर दिनांक- 18 जुलाई 2022

एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उसका बाजार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार..

एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद लूट की मोबाइल, 01अदद मोटरसाइकिल, 3250/रु0 नकद (लूट से प्राप्त धनराशि) व 04 अन्य मोबाइल फोन बरामद। पंचम प्रसाद पासवान पुत्र राजाराम निवासी गायघाट थाना उसका बाजार द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि दिनांक 05/06-07-2022 की रात्रि को समय चौबाहे पुल के पास घर बनवाने के लिये गिट्टी मोरंग ला रहे ट्रक का इन्तजार कर था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन कर मोटरसाइकिल से भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसका बाजार पर मु0अ0सं0- 102/22 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु “अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर” द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18-07-2022 को अभिषेक सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार व शेषनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूट की घटना कारित करने वाले सदस्यों को ज्ञानोदय इण्टर कालेज उसका बाजार के पास से समय प्रात: 08:15 बजे गिरफ्तार किया गया । उनके पास से 01 अदद लूट की मोबाइल, 01 अदद मोटरसाइकिल, 3250/ रु0 (लूट से प्राप्त धनराशि) व 04 अन्य मोबाइल फोन बरामद किया गया ।

“पूछताछ का विवरण”- गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि “मैं अपने गांव के किसी छोटे बच्चे को अपने साथ में लेकर मोटरसाइकिल से सुनसान रास्तों पर घूमता हूं कोई व्यक्ति अकेले में फोन पर बात करते हुये दिखाई देता है तो उसका मोबाइल चेन इत्यादि छीन लेता हूं और इनको नेपाल में तौलिहवा के पास जहां मेरा ननिहाल है वहां ले जाकर बेंच देता हूं, और इससे प्राप्त धनराशि में से कुछ पैसा अपने साथी को दे देता हूं व बाकी पैसों से अपने शौक पूरा करता हूं ।

“गिरफ्तार अभियुक्तगण”-संदीप यादव पुत्र दूधनाथ यादव (उम्र 21 वर्ष) साकिन अजगरा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, एक नफर बाल अपचारी ।

“बरामदगी का विवरण”-एक अदद लूट की मोबाइल,एक अदद मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त, 3250/रु0 नकद (लूट से प्राप्त धनराशि), चार अन्य मोबाइल फोन ।

“बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम”– उ0नि0 शेषनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम । उ0नि0 जीवन त्रिपाठी, प्रभारी एस0ओ0जी0 जनपद सिद्धार्थनगर, उ0नि0 रामपाल, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर,
मु0आ0 रमेश यादव एस0ओ0जी0 टीम,आ0 अवनीश सिंह एस0ओ0जी0 टीम,आ0 पवन तिवारी एस0ओ0जी0 टीम, आ0 मृत्युन्जय कुशवाहा एस0ओ0जी0 टीम,आ0 विरेन्द्र तिवारी एस0ओ0जी0 टीम,
आ0 देवेश यादव, विवेक मिश्रा, अभिनन्दन सिंह सर्विलांस सेल ।

Related Post