कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर की विस्तार से चर्चा
सिद्धार्थनगर । कृष्णा गार्डन होटल एण्ड मैरिज लान सिद्धार्थनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल के नवनियुक्त प्रभारी अभिषेक दत्त उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को उठाएं तथा जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने कहा कि सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का संगठन लगातार सक्रियता के साथ जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। हमारा संकल्प है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जायें।
आज के बैठक में अभिनय राय, अतहर अलीम, कृष्ण बहादुर सिंह, डॉ० नादिर सलाम, अनिल सिंह अन्नू, असलम खुर्शीद, जावेद मोकीम, रंजना मिश्रा, अकील अहमद मुन्नू, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी, पंकज चतुर्वेदी, माया भास्कर, राजेंन्द्र मिश्रा, राजन, अमित श्रीवास्तव, जिल्ले गालिब, सुदामा प्रसाद, हृषीकेश मिश्रा, पप्पू खान, मुकेश चौबे, इश्तियाक चौधरी, रियाज मनिहार, आसिफ रिज़वी,सबरे आलम, रितेश त्रिपाठी, मैनुद्दीन प्रधान, होरी लाल श्रीवास्तव, श्याम पाण्डेय, शमशाद अहमद, डॉ० ओ०पी० श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, सिरपत गौड़, अवध बिहारी, गुल मोहम्मद, संन्तोष त्रिपाठी, डॉ० कलाम, यशकान्त मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, संन्तष चौधरी, ओमप्रकाश दूबे, राजेश सिंह, शौकत अली, रियाजउद्दीन राईनी, नजरे आलम, राजेश पाठक, अश्विनी सिंह सोलंकी, अताउल्लाह राईनी, मोबीन खान, पवन पाण्डेय, शाहिद प्रधान, शाहिद महबूब, राधेश्याम पाण्डेय, साहिल राईनी, दिवाकर त्रिपाठी, जावेद अहमद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

