Wed. May 20th, 2026

कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने कराया था देश का विभाजनः मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने कराया था देश का विभाजनः मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्द्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति जिम्मेदार है। सीएम योगी ने पुराने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि संविधान लागू होने के बाद देश में पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण का खेल शुरू कर दिया। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के पुरजोर विरोध के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश की पीठ में छुरा घोंपते हुए कश्मीर में अनुच्छेद 370 व परमिट सिस्टम थोप दिया।

सीएम योगी ने आज सहजनवा के तेनुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन किया। योगी ने कहा कि जनता अब कांग्रेस, सपा,राजद, टीएमसी और डीएमके की तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह से त्रस्त हो गई है।

प्रशिक्षण वर्ग में विपक्षी दलों पर जमकर बरसे योगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके का आवरण देश विरोधी है।भाजपा में बूथ अध्यक्ष भी बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्री और प्रधानमंत्री,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सहजनवा के तेनुआ में रविवार को आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के उद्‌घाटन सत्र में उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे दलों के आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इसीलिए समाज में इन दलों के लिए आज कोई सम्मान नहीं है। इसके विपरीत, भाजपा कार्यकर्ताओं को इसलिए सिर-आंखों पर बैठाया जाता है, क्योंकि उनके आचरण में राष्ट्रवाद, शुचिता, पारदर्शिता और भारतीयता का अटूट भाव है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें एक बूथ का अध्यक्ष भी प्रदेश और देश का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। बूथ को चुनाव का केंद्र बिंदु बताते हुए यहां शक्तिशाली संरचना तैयार करने पर जोर दिया। योगी ने कहा कि देश की सुरक्षा, संस्कृति, सुशासन और समृद्धि को अक्षुण्ण रखने वाली भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक शक्ति है।

कांग्रेस की तुष्टीकरण वाली भारत विरोधी नीति को कुचलने और देश के बेहतर भविष्य की नींव रखने के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मंत्री पद को त्याग कर ‘भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। कश्मीर में अनुच्छेद 370 व परमिट सिस्टम के असंवैधानिक कृत्य का विरोध करने डा. मुखर्जी कश्मीर गए, तो उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया और वहां विश्वासघात कर उनकी हत्या करवा दी गई।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के उत्तरोत्तर विकास की चर्चा करते हुए कहा कि छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में होता है। गठन के बाद 1985 के संसदीय चुनाव में भाजपा के मात्र दो सांसद जीते थे। आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने स्थापना काल में जो कुछ सोचा था,पिछले 11 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वह सब साकार हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *