जनपद सिद्धार्थनगर। दिनांक 19 मई 2026
थाना भवानीगंज पुलिस ने चोरी के वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद बुलेट मोटर साइकिल, एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, तथा चोरी की बाइक बेचनें से प्राप्त ₹5,350/- रुपये नकद बरामद
जनपद सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डुमरियागजं बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन मे एवं थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह मय टीम द्वारा दिनांक 09.05.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 317(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाछिंत 02 नफर अभियुक्तगण/01.इस्माइल शाह पुत्र अब्दुल्ला शाह निवासी ग्राम व थाना कृष्णा नगर बैंक रोड पुलिस स्टेशन के सामने जनपद कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र, 02. मोहम्मद अरमान पुत्र स्व0 मोहम्मद हलीम निवासी ग्राम व थाना चैपुरवा कृष्णा नगर जनपद कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र/को आज दिनांक 19.05.2026 को सरयू नहर पुलिया ग्राम भड़रिया से गिरफ्तार कर किया गया अभियुक्तगण के पास से 02 अदद बुलेट व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूंस 315 बोर तथा हंटर बाइक चोरी करने के उपरान्त बेचे गये कुल ₹5,350/- रुपये बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-58/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तगण के ऊपर थाना कोतवाली जनपद बलरामपुर में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 303(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज है। इस सराहनीय कार्रवाई में उ0नि0 विजय शंकर सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज,उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद,उ0नि0 रामशब्द यादव,का0 सत्यप्रकाश यादव, का0 आनन्द कुमार, का0 रोशन राय,रि0आ0 रोहित कुमार भारती,रि0का0 रामू शामिल रहे।

