Sun. Apr 26th, 2026

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं: डीएम

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं: डीएम

वि0खण्ड इटवा,सि0नगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड इटवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत कठेलागर्वी में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के गेहूं की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो। अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।

सिद्धार्थनगर: इटवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कटेलागर्वी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इटवा विकास क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कटेला गर्दी में चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि,गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान किया जाएगा, कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने कहा कि निधि की समस्याओं का मौके पर निराकरण कराएं। यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। जनपद एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।समस्याओं का तात्कालिक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ग्राम चौपाल में कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर सीएमओ डा. रजत कुमार चौरसिया, एसडीएम इटवा कुणाल, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीडी कृषि राजेश कुमार, डीएओ रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, डीपीआरओ वाचस्पति झा, डीपीओ, साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *