Sun. Apr 26th, 2026

“हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश

“हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश

सिद्धार्थनगर। जनपद में कुछ बाइक चालकों की ओर से बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के देर रात पेट्रोल पंपों पर बार-बार पहुंचकर ईंधन के दुरुपयोग और संभावित तस्करी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी को देखते हुए “हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं” नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह गतिविधियां न केवल अवैध हैं बल्कि आम जनता के लिए ईंधन की उपलब्धता को प्रभावित करने एवं पेट्रोल-डीजल की तस्करी की आशंका पर प्रशासन सख्त हो गया है।उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकती है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित सूचना कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट लगाए हुए किसी भी दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल न दिया जाए। पेट्रोल पंपों पर आने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी रैंडम जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *