सिद्धार्थनगर/18-11-020
जनपद के दिव्यांगजनो के यू0 डी0 आई0 डी0 कार्ड बनाने में प्रदेश के 5 अग्रणी जिले में शामिल।
जिलाधिकारी दीपक मीणा के कुशल निर्देशन एव मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के सतत पर्यवेक्षण में दिव्यांगजनो हेतु यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड बनाने में जनपद सिद्धार्थनगर को 5 अग्रणी जनपदों में शामिल किया गया है।अब तक कुल 12235 दिव्यांग पेंशनरो के सापेक्ष 80% दिव्यांगो के यू0पी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किये जा चुके है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा अवशेष दिव्यांगों के यू0पी0आई0डी0 कार्ड अतिशीघ्र बनवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
