Fri. Apr 17th, 2026

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बांसी में बने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 23 सितम्बर 2023

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बांसी में बने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा नगर पालिका परिषद बांसी में बने कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गन्दगी पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया,गौवंश के लिए हरा चारा, भूसा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने गौवंश का नियमित टीकाकरण कराने व साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी मुकेश चौधरी, तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post