‘राज्य महिला आयोग’ की उपाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज/संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान चारू चौधरी ने
मरीजों एवं दवाओं की उपलब्धता व अस्पताल के व्यस्थाओं की ली जानकारी
मरीजों को बहेतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता,किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी- चारू चौधरी
सिद्धार्थनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, (उप मंत्री स्तर दर्जा प्राप्त) द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रघुवर प्रसाद जयसावल विद्यालय में शिक्षक कैसलेस व्यवस्था में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई,कार्यक्रम के उपरान्त माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एम0सी0एच0 विंग, लेबर रूम, अस्थाई रूप से संचालित पीआईसीयू एवं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुये मरीजों एवं दवाओं की उपलब्धता व अस्पताल के व्यस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछा कि उन्हें आवश्यक दवा समय-समय पर मिल रही है की नही!
इस दौरान चारु चौधरी ने कहा कि मरीजों को बहेतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकतओं में शामिल है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। उक्त निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेस कुमार आदि उपस्थित रहे।

