Sat. Oct 17th, 2026

टावर पर चढ़ी नाबालिग प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा,प्रशासन और परिवारजनों के 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतरी

टावर पर चढ़ी नाबालिग प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा,प्रशासन और परिवारजनों के 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतरी

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र डुमरियागंज अंतर्गत बैदौला चौराहे के पास गुरुवार सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बनगवा बरई गांव की 15 वर्षीय किशोरी पश्चिम तरफ स्थित जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। जानकारी के अनुसार, किशोरी सुबह करीब 6 बजे टावर पर चढ़ गई थी। टावर पर युवती को देख आसपास हड़कंप मच गया। देखते ही देखते डुमरियागंज-बस्ती मार्ग और अग्रहरि कॉलोनी के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। किशोरी की एक युवक से इंस्टाग्राम पर लंबे समय से बातचीत हो रही थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिजनों के अनुसार, एक दिन पूर्व ही पुलिस ने दोनों को बैदौला चौराहे के पास घूमते हुए पकड़ा था, जिसके बाद परिजनों को बुलाकर पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया था। इसी से नाराज होकर किशोरी ने टावर पर चढ़ने जैसा कदम उठाया। टावर पर से वह अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद कर रही थी,घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में अफरा तफरी मच गया। एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा, सीओ बृजेश कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर उपस्थितअधिकारियों ने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी को समझाने- बुझाने का प्रयास शुरू किया।काफी देर तक समझाने के बाद में आखिरकार किशोरी मान गई और सुरक्षित नीचे उतर आई। युवती के सकुशल नीचे उतरते ही प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली। सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *