प्रदेश में छठी रैंक हासिल करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय बनीं एक दिन की डीएम
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने पुष्प देकर किया स्वागत, छात्रा ने सुनी शिकायत और बांसी एसडीएम को कार्रवाई के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा श्रद्धा पांडेय ने शुक्रवार को सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। प्रदेश स्तर पर छठा स्थान हासिल करने वाली श्रद्धा को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन
ने पुष्प देकर स्वागत किया और उन्हें एक दिन के लिए जिलाधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार की छात्रा श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक यानी 96.83 प्रतिशत
अंक हासिल किए हैं। ग्राम पचहरी निवासी श्रद्धा की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ा है। एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में श्रद्धा ने कार्यालय में पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
इस दौरान एक दिन की डीएम के समक्ष एक शिकायत भी प्रस्तुत की गई। श्रद्धा ने शिकायतकर्ता की बात सुनी और मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी बांसी को निर्देशित किया। इस अनुभव के दौरान छात्रा में प्रशासनिक कार्यों को समझने और लोगों की समस्याओं के समाध् पान के प्रति उत्सुकता दिखाई दी। इस अवसर पर श्रद्धा ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वह आगे पढ़ाई जारी रखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जाकर वह समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।
जिलाधि कारी शिवशरणप्पा जीएन ने श्रद्धा की शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक दिन की जिलाधि कारी की भूमिका निभाने का अवसर मिलने से श्रद्धा भी उत्साहित नजर आईं। इस पहल के माध्यम से मेधावी छात्रा को प्रशासनिक व्यवस्था को समझने और भविष्य के लक्ष्य के प्रति प्रेरित होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

