Fri. Sep 25th, 2026

डा0.अंकिता चौधरी ने बढ़ाया अधिवक्ताओं का सम्मान,प्रथम प्रयास में नीट पीजी “NEET PG” जैसी कठिन परीक्षा को किया क्वालीफाई

डा0.अंकिता चौधरी ने बढ़ाया अधिवक्ताओं का सम्मान,प्रथम प्रयास में नीट पीजी “NEET PG” जैसी कठिन परीक्षा को किया क्वालीफाई

डा0.अंकिता चौधरी पुत्री विनोद कुमार चौधरी अपर शासकीय अधिवक्ता ने बढ़ाया अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रथम प्रयास में नीट (NEET) फिर जीएसवीएम कानपुर से एमबीबीएस (MBBS) में गोल्ड मेडल और अब अपने पहले ही प्रयास में नीट पीजी (NEET PG) जैसी अत्यंत कठिन परीक्षा को क्वालीफाई करना उनकी असाधारण प्रतिभा, कड़े परिश्रम और अटूट लगन को दर्शाता है। वह निश्चित रूप से अधिवक्ताओं और पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। 2020 बैच की इंटर की स्कूल टॉपर ,इस अति प्रतिभाशाली और होनहार बेटी की इस अद्वितीय सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षक गण और सभी छात्र उन्हें हृदय से बहुत-बहुत बधाई तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं

वहीं बार काउंसलिंग सिद्धार्थनगर के निवर्तमान अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि देश के चिकित्सा क्षेत्र में वह एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इस अवसर पर एडवोकेट विरेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह, एडवोकेट, शेखर सिंह, एडवोकेट, भूपेन्द्र सिंह, शासकीय अधिवक्ता, अनामिका शुक्ला सदस्य कार्यकारिणी, वी.एन. तिवारी एडवोकेट, एडवोकेट रियाज अहमद आदि तमाम लोगों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *