Mon. Aug 24th, 2026

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ओपीडी कक्ष, स्त्री रोग ओपीडी, पैथोलॉजी कक्ष तथा दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर कराने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *