डीजल,पेट्रोल,गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनता की मूलभूत सुविधाओं की कमी, महंगाई, बिजली कटौती,पेपर लीक और नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी रोकने हेतु ठोस क़दम उठाने की मांग की
सपाइयों ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की गई
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। नगरपंचायत शोहरतगढ़. कस्बे में मंगलवार को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़. को सौंपा। ज्ञापन में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से त्वरित समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं की कमी, महंगाई, बिजली ली कटौती, किसानों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों के कारण गम्भीर परेशानियों का सामना कर रही है। समाज का बड़ा वर्ग आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है।
इस दौरान सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने खेती के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए ट्रैक्टर एवं जरिकेन में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेट्रोल पम्पों पर किसानों को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की बात कही गई। साथ ही गांवों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, आम जनता की जरूरत की वस्तुओं को महंगाई से राहत देने तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी लागू कराने की मांग भी उठाई।
सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने युवाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए नीट सहित विभिन्न पेपर लीक मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा धान रोपाई के मौसम में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि नेपाल सीमा से जुड़े बाजारों में मादक एवं प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन में ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं हाई-वे और ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर गति अवरोधक निर्माण कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई गई। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को गम्भीरता से निर्णय लेकर आम जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम मिलन भारती, शकील शाह, गोपाल फौजी, ज्योती, आरती,गीता,निर्मला, राधिका, राजमती, प्रमिला, फूलमती, श्यामराजी, इब्राहिम बाबा, राकेश दूबे, शौकत अली, अजय चौरसिया, चंद्रभान पहलवान, डॉ० अमित शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, अल्ताफ खान, सनोहर गुप्ता, मसूद आलम, हरिनाथ यादव, पंकज तिवारी, सूरज भास्कर, शादाब आलम, इरशाद आलम, घनश्याम यादव, संजय यादव, इन्द्र कुमार मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, फैजान आलम, संदीप साहनी, मंजूर आलम, आमिर खान, शिव रतन निषाद, मदन निषाद सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

