Wed. May 27th, 2026

सीएम योगी ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की,किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

सीएम योगी ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की,किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए दलहन, तिलहन एवं श्रीअन्न की खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीफ-2026 की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए दलहन, तिलहन एवं श्रीअन्न की खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही सूखा संभावित क्षेत्रों के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार कर ली जाए और आवश्यकता पड़ने पर किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी जून माह से सभी विकास खंडों में लगने वाली साप्ताहिक चौपालों के साथ किसान मेले का भी आयोजन किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और प्रगतिशील खेती की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।मंडी समितियों को किसानों के हित में आधुनिक, पारदर्शी और सुविधायुक्त बनाया जाए तथा कृषि विपणन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक विकल्पों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *