Mon. Jun 29th, 2026

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता की हत्या, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमझारी गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम चक माझारी में असरा खातून (22 वर्ष) की शादी गांव के ही मोहम्मद कयूम से 30 मार्च 2026 को हुई थी, मृतका 25 जून 2026 को अपने मायके से ससुराल आई थी। मृतका की माँ खलीजुल के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में ससुराल पक्ष पर दहेज़ के लिए मृतका को प्रताड़ित करने की बात कही गई है। घटना शनिवार की रात की है। मृतका की माँ खदीजुल के अनुसार शनिवार की रात जब उन्हें जानकारी मिली की उनकी बेटी असरा आपने घर पर नहीं है तो उसने फोन करके आपने दामाद से पूछा की असरा कहाँ है तो इस पर मोहम्म्द कयूम ने कहा कि असरा की तबियत खराब है और उसे डाक्टर को दिखाने लाये हैं और रात में कई बार फोन करने पर आरोपी दामाद ने कई जगह का और कई अस्पतालों में दिखाने की बात कही।

रविवार की सुबह लगभग 6 बजे मृतका के मायके वालों को अशरा के मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद थाने पर सूचना दी गई और थानाध्य्क्ष डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जिसने घटनास्थल की जांच करके साक्ष्य एकत्रित किया। इस संबंध में असरा खातून की मां खलीजुल ने डुमरियागंज थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि, आएदिन मेरी बेटी असरा खातून को उसके पति मोहम्मद कयूम, देवर मोहम्मद अयूब, जेठ मुस्तफा और सरफराज उसके ससुर मोहम्मद रजा और सास माहेरा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीती 27 जून की रात को सबने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि, मृतका की मां के द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा, एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव एवं थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव,अमन दुबे, आदित्य पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *