डॉ. भास्कर दत्त शर्मा ने होम्योपैथी चिकित्सा में बढ़ाया जिले का गौरव! ‘स्वास्थ्य रक्षक सम्मान-2026 से किए गए सम्मानित
इटवा/सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी जगत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जिले के मशहूर चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वास्थ्य रक्षक सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मानव सेवा फाउंडेशन, पटना की ओर से प्रदान किया गया। डॉ. भास्कर शर्मा को यह सम्मान उनकी वर्षों की चिकित्सा सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और मरीजों के उपचार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान मिलने पर जिले के लोगों और उनके शुभचिंतकों में खुशी है।
होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शर्मा के योगदान ने सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। लोगों ने कहा कि उनका सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय है और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। जनपदवासियों ने डॉ. भास्कर शर्मा को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य यु में भी इसी तरह चिकित्सा और मानव ज सेवा के क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे।

