Mon. May 4th, 2026

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद

दिनांक 20-06-2020

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद

विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर* द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु” चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ नगर के कुशल पर्यवेक्षण में, व महेंद्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज तथा श्री रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20-06-2020 को मुखबिर की सूचना पर सुबह 05:00 बजे उ0 नि0 जयप्रकाश तिवारी, मु0 आरक्षी सतीश तिवारी,व आरक्षी नरेंद्र कुमार यादव द्वारा शातिर नकबजन सुखारी उर्फ शुबराती पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मोहम्मदनगर थाना मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर को 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ ग्राम रजवापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर, थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 114/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

Related Post