दिनाँक 20-06-2020*
थाना बांसी पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 159/2020 धारा 363/366 भादवि० से संबंधित अपहृता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया ।
श्री विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर* के आदेश के अनुपालन में श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर व श्री राजेश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी, बांसी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 20-06-2020 को श्री शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी के नेतृत्व में उ0 नि0 श्री दिनेश राजभर, आरक्षी उपेंद्र प्रजापति व म0 आरक्षी अनामिका त्रिपाठी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 159/2020 धारा 363/366 भादवि० से संबंधित अपहृता को बरामद कर उसके माता-पिता से मिलाया गया व अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. गुलाम हुसैन पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम मिठवल बुजुर्ग थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
*बरामदगी करने वाले पुलिस बल का विवरण-*
01. श्री शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. उ0नि0 श्री दिनेश राजभर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. आरक्षी उपेंद्र प्रजापति थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
04. महिला कांस्टेबल अनामिका त्रिपाठी थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
