Thu. Apr 30th, 2026

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुमशुदा बालक को 03 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

सिद्धार्थनगर: दिनांक 02 जनवरी 2026

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुमशुदा बालक को 03 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

गुमशुदा के परिजनों ने थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में,विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम द्वारा आज दिनांक 02.01.2026 को समय करीब 11.00 बजे ग्राम भीमापार निवासी अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी उम्र 12 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र कुमार दूबे के गुम होने की सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त होने के 03 घंटे के अन्दर उक्त गुमशुदा बालक अनुष द्विवेदी उर्फ हेमन्त द्विवेदी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार दूबे उम्र 12 वर्ष निवासी ग्राम भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर को आपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों व स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *