Fri. Apr 17th, 2026

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस का भव्य आयोजन संपन्न

गोरखपुर: दिनांक – 09 नवम्बर 2025

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस का भव्य आयोजन संपन्न

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) आज गोरखपुर के सिविल लाइन्स स्थित ‘गोकुल अतिथि भवन’ में “स्थापना दिवस एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन – 2025” का भव्य आयोजन दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात् समिति के अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और संगठन की निरंतर प्रगति पर अपने प्रेरणास्पद विचार व्यक्त किए।
महामंत्री इं० अनन्त मिश्र ने वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति न केवल सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, बल्कि प्रतिभा सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, वैवाहिक परिचय और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय है। कोषाध्यक्ष अमर मिश्र ने वर्ष भर के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री इं० रजनीश मिश्र ने संगठन व समाज के विभिन्न गतिविधियों और उन्नयन के प्रयास पर प्रकाश डाला।

विविध सामाजिक क्षेत्र के प्रतिभावान सदस्यों एवं विभिन्न शैक्षणिक उत्कृष्ट सफलता प्राप्त छात्र/छात्राओं को संस्था द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। इंटरमीडिएट की पतीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त बच्चों में कु० तनिष्का मिश्रा एवं आशुतोष पाण्डेय को गौतम मुनि स्मारक प्रतिभा सम्मान तथा अनमोल पाण्डेय को उक्त पुरस्कार के साथ ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हेतु श्रीमती पानमती पाण्डेयी स्मारक प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। अन्य विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में डॉ० आभा पाण्डेय, सुषमा मिश्रा, सुषमा पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, डा० त्रयंबक पाण्डेय, डॉ० रतन पाठक, कार्तिकेय पाण्डेय आदि को स्मृति चिह्न एम, प्रशस्ति पत्र आदि दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर के संयोजन में सहयोगी उपस्थित पदाधिकारियों में सांस्कृतिक मंत्री सर्वेश्वरी मिश्र, विधिक कार्य मंत्री अनिल मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र,शैलेश पाण्डेय मंटू, सौरभ मिश्र, आशुतोष मिश्र, विशिष्ट संरक्षक गण डॉ० गोविन्द पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र तथा गिरजेश कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश), इं० कौशल किशोर पाण्डेय, इं० प्रेम नाथ मिश्र, अशोक कुमार पाण्डेय, के रामाधार पाण्डेय,अवधेश पाण्डेय,अशोक मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र,ओम प्रकाश पाण्डेय,चूड़ा मणि मिश्र, अमर नाथ मिष,हरि मोहन मिश्र, शैलेश पाठक, प्रोफेसर प्रमोद कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य संरक्षकगण एवं समाज के सम्मानित बंधुजन उपस्थित रहे।

सम्मेलन में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरणादायी विचार रखे गए। वैवाहिक परिचय सत्र में बड़ी संख्या में वर-वधु पक्ष के अभिभावकों ने भाग लेकर इसे सार्थक बनाया,विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला मिश्रा, नीलम मिश्रा, अर्चना मिश्रा, विनोद मिश्र, ओम प्रकाश आचार्य, राम नारायण पाठक, कृष्णा, प्रांजलि, ऋद्धि, आन्या, महक, प्राख्या, कीर्तिका तेजस आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी।कार्यक्रम के अंत में स्नेहिल सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु सहभागी बने।

इं० अनन्त मिश्र, महामंत्री, दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर, कार्यालय: 198ए, अशोक नगर, बशारतपुर, गोरखपुर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *