सिद्धार्थनगर 10 नवम्बर 2025
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उपस्थिति होकर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाकर गौरवान्वित किया
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में 37स्वर्ण पदक,11अक्षय निधि डोनर स्वर्ण पदक/प्रशस्ति पत्र और 32पीएचडी उपाधियाँ प्रदान की
सिद्धार्थनगर: शासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल/कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल का आगमन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये नवम् दीक्षान्त समारोह में उपस्थित होकर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाकर गौरवान्वित किया गया। कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, कुलपति प्रो0 कविता शाह तथा द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा नवम् दीक्षान्त समारोह का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु प्रो0 कविता शाह द्वारा राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल तथा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया गया।
नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रकाशित उत्कर्ष स्मारिका एवं वार्षिक प्रतिवेदन का राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी तथा मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा विमोचन किया गया। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा बन्दे मात्रम गीत की प्रस्तुति की गयी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगीत प्रस्तुत किया गया तथा संत कबीरदास के दोहे प्रस्तुत किये गये। राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह बुद्ध की पावन धरती है। मैं इस धरती को प्रणाम करती हूॅ। यहां पर गौतम बुद्ध ने विश्व को शान्ति का सन्देश दिया। यह भूमि देश-विदेश के लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
आज नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग शिक्षा प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करे। आप लोग शिक्षा प्राप्त कर समाज में परिवर्तन ला सकते है। आप लोग अपने माता पिता से प्रेरणा लेकर आप लोग समाज को आगे बढ़ाने में काम करे। आज लडको की अपेक्षा लड़कियों को अधिक मेडल प्राप्त हुआ है। डिग्री प्राप्त करने में भी लड़किया आगे है। मेडल पाने वाले छात्र/छात्राओं के परिजनो व माता पिता को भी बधाई दिया।आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप मैच जीतकर देश का नाम उंचा किया है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्यू0आर0 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जिसके लिए बधाई दिया। हमे और आगे बढ़ना है। इसके लिए और तैयारी करें। बड़ी संख्या में विदेशी छात्र सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में भारत की आत्मा है। गांवों में रोजगार की अपार सम्भावनाएं है। स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करें। सिद्धार्थनगर पिछड़ा जनपद है। हमे ऐसी खेती करना है जिसमें कम पानी की आवश्यकता हो। सभी अधिकारी अच्छे से कार्य करे। जनता आपसे अपेक्षा करती है। हमे अपना कार्य जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। छात्र/छात्राओं को भ्रमण कराये। यह धरा जैव एवं पर्यावरण से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्रीके पर्यावरण आन्दोलन को जन आन्दोलन बनाये। आज भारत इतिहास नही रहा है भविष्य को नई दिशा दे रहा है। स्वस्थ नारी सश्क्त नारी इसका उदाहरण है।
भारत अन्तरिक्ष, रक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी में नया इतिहास रचा है। भारत आत्म निर्भ्ज्ञर भारत बन रहा है। भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के पथ पर अग्रसर है। उपलब्धियों पर छात्राओ के साथ चर्चा करें। आज हम पूरे विश्व को दिशा दिखा रहे है। विकसित भारत के राष्ट्र के योगदान में सभी अपना योगदान दे। आप लोग देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करे और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाना है। सभी बेटियो का एचबी टेस्ट कराये। 21वी सदी परिवर्तन की सदी है। विकसित भारत की नौजवान स्वर्णिम युग में जी रहा है। रोजगार देने वाला युवा बन रहा है। आज भारत दृढ़ एवं सक्षम भारत है। भारत दमदार जबाब देना जानता है। घर में घुसकर मारना जानता है। राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि सपने देखिए और उसे कर्म में बदलिए। राज्यपाल/कुलाधिपति श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने पुनः नवम दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब ने नवम् दीक्षान्त समारोह के अवसर पर उपस्थित शिक्षा जगत के आचार्य, प्राचार्य, छात्र एवं छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के नवम् दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता कर रहीं कुलाधिपति एवं श्रीराज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कविता शाह कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सम्माननीय सदस्यगण,विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण विश्वविद्यालय के प्राध्यापक अधिकारी तथा कर्मचारीगण, माननीय जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारीगण उपाधि ग्रहण करने वाले सभी शिक्षार्थीगण, इस भव्य समारोह में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथिगण का स्वागत किया।
उन्होने कहा कि आप लोग सबकी अपेक्षाओ को पूरा करे तथा देश का नाम रोशन करें। दीक्षान्त मारोह के बाद नये दायित्व का शुभारम्भ होता है। अपनी ज्ञान और क्षमता का उपयोग करें। आने वाला समय अवसरों के साथ चुनौतियों से भरा होगा।आप अपने व्यक्त्वि को निखारे।नये क्षितिज दिखाई पड़ रहे है। नये अवसरों के लिए अपने को प्रमाणित करना होगा। अपनी क्षमताओ को बढ़ाना होगा। कम्प्यूटराइजेशन से बहुत क्षेत्रों मे काम आसान हुआ है। आसान रास्ता चुनने वाले लोग सफलता तक नही पहुॅच सकते। भारतीय ज्ञान परम्परा है। स्वतंत्रता के आन्दोलन में सिद्धार्थनगर के बहुत से क्रान्तिकारियों ने योगदान दिया है। अन्त में, दीक्षान्त समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी वाणी को विराम देने से पूर्व,सभी स्नातकों,परा-स्नातकों तथा शोधार्थियों को हार्दिक शुभकामनायें देता हूँ और आप सभी छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने गोल्ड मेडल पाने वाले सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी तथा उनके माता-पिता व गुरूजनो को भी बधाई दी। मंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का अवसर मिला है। आज का दिन अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। सार्थक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। हम आजादी का अमृत काल मना रहे है। आप लोगो ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे है। यहां से आप लोग बहुत कुछ लेकर निकल रहे है। अपने देश का नाम रोशन करे। आज भारत दुनिया को समाधान दे रहा है। डिजिटल इंडिया आगे बढ़ रहा है। आत्म निर्भर भारत, नया भारत यही है। उ0प्र0 सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम किया है। आज देश की बेटिया देश की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। आप लोगो स्वयं भी प्रकाशित होगे तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रकाशित करेंगे। यह भगवान बुद्ध की धरती है। यहां से सत्य, अंहिसा व करूणा का सन्देश पूरे विश्व को गया है।
कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह की अध्यक्ष कुलाधिपति एवं उ0प्र0 की भी मा0राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल,मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय जन प्रतिनिधिगण विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सम्मानित सदस्यगण सम्मानीय अतिथिगण, विश्वविद्यालय के आत्मीय शिक्षक बहनों-बन्धुओं अधिकारी तथा कर्मचारीगण मीडिया के प्रतिनिधिगण, उपाधि तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह के अवसर पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती हूँ।
आज के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्ष कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी का स्वयं एवं विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक स्वागत है। जनपद सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, सन्तकबीरनगर के महाविद्यालय शामिल है। कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने कहा कि वर्ष 2025 में 69004 छात्राओ का पंजीकरण हुआ है। 02 ओपेन जिम की स्थापना की गयी है। डिजिटल लाइब्रेरी संचालित है। 02 दिवसीय पुस्तक मेला लगाया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र विश्वविद्यालय परिसर में संचालित है। गोद लिये गये 05 गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है। कई विश्वविद्यालयो से एमओयू किया गया है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपके भीतर अपार सम्भावनाएं है। घैर्य एवं लगन वाले व्यक्ति के लिए कुछ भी असम्भव नही है।
नवम् दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा स्नरातक एवं स्नातकोत्तर में विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कुल 37 स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र,11 अक्षय निधि डोनर स्वर्ण पदक/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएचडी उपाधि के 32 छात्र/छात्राओ को पीएचडी उपाधि दी गयी। कुलपति प्रो0 कविता शाह द्वारा कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी को ग्रन्थ गुच्छ एवं मोमेन्टो भेट किया गया। कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2025 के डिग्री को डीजी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया गया।
कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, मुख्य अतिथि निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की बच्चियो द्वारा चित्रकला, कहानी कथन, एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगायन किया गया,इसके पश्चात राज्यपाल/कुलाधिपति/महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा नवम् दीक्षान्त समारोह के समापन की घोषणा की गयी।
इस दीक्षान्त समारोह के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल,विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, कुल सचिव दीनानाथ यादव, तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षान्त समारोह के आयोजन समिति के सदस्य तथा कार्य परिषद के सदस्य तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

